लखीसराय में भाजपा नेता को मारी गोली, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 4:36 AM
लखीसराय. जिले के कजरा थाना क्षेत्र की श्री किशुन पंचायत के पूर्व मुखिया व भाजपा नेता 60 वर्षीय वीरेंद्र कुमार सिंह की रविवार दोपहर अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. वह बड़े भाई राधाकांत सिंह के साथ श्रीघना बड़की मुसहरी स्थित अपने खेत से धान की अटियौनी कर घर लौट रहे थे. इसके […]
लखीसराय. जिले के कजरा थाना क्षेत्र की श्री किशुन पंचायत के पूर्व मुखिया व भाजपा नेता 60 वर्षीय वीरेंद्र कुमार सिंह की रविवार दोपहर अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. वह बड़े भाई राधाकांत सिंह के साथ श्रीघना बड़की मुसहरी स्थित अपने खेत से धान की अटियौनी कर घर लौट रहे थे.
इसके बाद वहां से वह कजरा-शिवडीह जलप्पा स्थान ग्रामीण पथ पर निकले कि घात लगाये दो हत्यारों ने उन्हें गोली मार दी. इससे उनकी मौत हो गयी. हालांकि, ग्रामीणों ने बताया कि घटना के एक दिन पहले वीरेंद्र सिंह ने कजरा थाना जाकर स्थानीय पुलिस को अपनी हत्या की आशंका जतायी थी. गौरतलब है कि भाजपा नेता की बहू सुनयना देवी ने बताया कि नवंबर, 2008 में अपराधियों ने उनके बेटे पंकज की हत्या कर दी थी, जिसका केस फाइनल स्टेज में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










