15 लीटर विदेशी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

Updated at : 15 Apr 2024 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
15 लीटर विदेशी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

मानो गांव स्थित मुस्कान लाइन होटल के पास से बरामदगी

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय पुलिस ने मानो गांव स्थित मुस्कान लाइन होटल के पास से 15 लीटर विदेशी शराब व एक यामाहा बाइक जब्त की है. मामले को लेकर एसआई नरेंद्र राय के लिखित बयान पर सूर्यगढ़ा थाने में बाइक के मालिक एवं दो अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर शाम संध्या गश्ती के दौरान पुलिस जब मानो गांव मुस्कान लाइन होटल के पास पहुंची, तो वहां पूर्व से मौजूद बाइक सवार दो लोग पुलिस को देखते ही प्लास्टिक बोरा नीचे फेंक कर, बाइक छोड़ फरार हो गये. पुलिस ने जब बोरे की तलाशी ली तो उसमें मैकडॉवेल नंबर वन डीलक्स व्हिस्की 375 एमएल की 30 बोतल तथा रॉयल चैलेंज फिनेस्ट प्रीमियम व्हिस्की 375 एमएल की 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस ने घटनास्थल से यामाहा कंपनी की बीआर 01 ई एन/4816 नंबर की बाइक भी जब्त कर ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन