सड़क हादसे में युवक की मौत

Updated at : 06 Aug 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत

चानन : जमुई-लखीसराय सीमारेखा के पास मंझवे चौक के समीप सड़क किनारे खड़ी बाइक में एक स्कारपियो ने पीछे से जोरदार ठोकर मार जिससे बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गयी. जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों द्वारा जमुई ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित करार दिया. जानकारी के अनुसार चानन थाना […]

विज्ञापन

चानन : जमुई-लखीसराय सीमारेखा के पास मंझवे चौक के समीप सड़क किनारे खड़ी बाइक में एक स्कारपियो ने पीछे से जोरदार ठोकर मार जिससे बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गयी.

जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों द्वारा जमुई ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित करार दिया. जानकारी के अनुसार चानन थाना अंतर्गत इटौन गांव निवासी अनिक यादव का 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार खेत में पटवन करने वाली मशीन को बनाने के लिए जमुई जा रहा था, कि इसी बीच मंझवे चौक के पास बाइक खड़ी कर वहां रूका हुआ था.
वहीं लखीसराय की ओर से जा रही एक स्कारपियो ने उसे जोरदार ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी वहीं एक अन्य युवक टेनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गयी. जबकि स्कारपियो एक गड्ढे में जा गिरा. स्कारपियो पर सवार चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन