लखीसराय के मुसहरी टोला दरियापुर स्कूल में बच्चों ने दी चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 27 May 2026 11:44 AM

विज्ञापन

में बच्चों ने दी चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि

Munger News: मुंगेर में देर रात आई तेज आंधी एक परिवार के लिए काल बन गई. पड़ोसी के मकान की दीवार और ऐलबेस्टर गिरने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

बड़हिया (लखीसराय) से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट.

Nehru Punyatithi Program: लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि मनाई गई. विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, बाल संसद के सदस्यों और स्कूली बच्चों ने चाचा नेहरू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई पुण्यतिथि

कार्यक्रम का आयोजन बाल संसद की समन्वयक शिक्षिका आरती बी मिश्रा की देखरेख में किया गया. इस दौरान विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर पंडित नेहरू को याद किया. विद्यालय परिसर में पूरे समय श्रद्धा और सम्मान का माहौल बना रहा.

बच्चों को बताई गई नेहरू जी की जीवनी

कार्यक्रम के दौरान प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा ने छात्रों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नेहरू जी का स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि नेहरू जी को बच्चों से विशेष प्रेम था, इसी कारण उनका जन्मदिन हर साल बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.

सुलेख प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में छात्रों के बीच सुलेख प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. शिक्षकों ने बच्चों को सुंदर लेखन और अनुशासन का महत्व भी समझाया.

प्रतिभागियों को बांटे गए पेंसिल सेट

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्रों को प्रोत्साहन के तौर पर पेंसिल सेट वितरित किए गए. पेंसिल सेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल दिखा.

वंदेमातरम गान के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम में शिक्षिका शशि कुमारी, मुन्नी कुमारी, अनिमा कुमारी झा, प्रियंका कुमारी समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक और बाल संसद के सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम का समापन सामूहिक वंदेमातरम गान के साथ किया गया.

Also Read: Gaya Ji News: इमामगंज में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन