Gaya Ji News: इमामगंज में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News: गया जी जिले के इमामगंज प्रखंड स्थित कुजेसर पंचायत में 2 जून को आयोजित सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने सभा स्थल, हेलीपैड और पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

Gaya Ji News (निर्भय पांडेय की रिपोर्ट): गया जी जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत कुजेसर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण किया.

विज्ञापन

अधिकारियों ने सभा स्थल और हेलीपैड का लिया जायजा

निरीक्षण टीम में एडीएम विभागीय जांच रवि शंकर शर्मा, शेरघाटी एसडीओ मनीष कुमार, नगर पंचायत इमामगंज के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष रंजन पाण्डेय, बीडीओ संजय कुमार तथा सीओ सुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. अधिकारियों ने सभा स्थल, हेलीपैड एवं पंचायत सरकार भवन का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया.

मुखिया से कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

इस दौरान अधिकारियों ने पंचायत सरकार भवन सहित पंचायत के मुखिया अजीत कुमार उर्फ पिंटू लाल से कई बिंदुओं पर चर्चा की. मुखिया ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सहयोग शिविर में शामिल होने का आग्रह किया गया था, जिस पर उन्होंने आने का आश्वासन दिया था.

विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

मुखिया अजीत कुमार उर्फ पिंटू लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सभा स्थल, हेलीपैड और पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के आगमन से पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी. निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति सदस्य के पति राहुल पासवान सहित कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे.

Also Read: Gaya Ji News: CUSB में 29 PG पाठ्यक्रमों की 1238 सीटों पर नामांकन शुरू, 4 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन