Gaya Ji News: CUSB में 29 PG पाठ्यक्रमों की 1238 सीटों पर नामांकन शुरू, 4 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय
Gaya Ji News: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 29 पीजी पाठ्यक्रमों की 1238 सीटों पर नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. सीयूइटी-पीजी-2026 में शामिल अभ्यर्थी 4 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं, जबकि पहली कट ऑफ सूची 11 जून को जारी होगी.
Gaya Ji News (बोधगया से कलेंद्र प्रताप की रिपोर्ट)
CUSB PG Admission 2026: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुल 1238 सीटों के लिए 29 स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
कुलपति ने बताई विश्वविद्यालय की विशेषताएं
सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी सीयूएसबी देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले विद्यार्थियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को नैक से ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त है तथा यूजीसी श्रेणी-वन विश्वविद्यालय होने का गौरव भी हासिल है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ 300 एकड़ में फैला हरा-भरा कैंपस देश के लगभग सभी राज्यों के विद्यार्थियों को आकर्षित करता है.
विश्वविद्यालय वेबसाइट पर जारी किया गया नोटिस
पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक (सीओई) डॉ. शांतिगोपाल पाइन ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cusb.ac.in पर इस संबंध में नोटिस जारी किया है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सीयूइटी-पीजी-2026 (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) का स्कोरकार्ड पिछले सप्ताह जारी किया गया था. पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार 4 जून तक तक या उससे पहले https://cusbcuet.samarth.edu.in/pg/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इन 29 पाठ्यक्रमों में होगा नामांकन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. शांतिगोपाल पाइन ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 29 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में कुल 1238 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
सीटों का विवरण इस प्रकार है —
- एमएससी बायोटेक्नोलॉजी – 35 सीट
- एमएससी बायोइनफॉर्मेटिक्स – 45 सीट
- एमएससी एनवायर्नमेंटल साइंस – 45 सीट
- एमएससी लाइफ साइंस – 45 सीट
- एमएससी जियोलॉजी – 45 सीट
- एमए/एमएससी जियोग्राफी – 45 सीट
- एलएलएम – 50 सीट
- एमए/एमएससी मैथमेटिक्स – 45 सीट
- एमएससी स्टैटिस्टिक्स – 45 सीट
- मास्टर इन डाटा साइंस एंड एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स – 45 सीट
- एमएससी कंप्यूटर साइंस – 45 सीट
- एमएससी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – 45 सीट
- एमएससी फिजिक्स – 45 सीट
- एमएससी केमिस्ट्री – 45 सीट
- एम फार्मा (फार्मास्यूटिक्स) – 15 सीट
- एम फार्मा (फार्माकोलॉजी) – 15 सीट
- एमकॉम – 45 सीट
- एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन – 45 सीट
- एमए/एमएससी साइकोलॉजी – 45 सीट
- एमए सोशियोलॉजी – 45 सीट
- एमएसडब्ल्यू – 45 सीट
- एमए इकोनॉमिक्स – 45 सीट
- एमए पोलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन्स – 45 सीट
- एमए हिस्ट्री – 45 सीट
- एमए इंग्लिश – 45 सीट
- एमए हिंदी – 45 सीट
- एमएड – 63 सीट
- एमपीएड – 40 सीट
- दो वर्षीय एकीकृत बीलिब आईएससी-एमलिब आईएससी – 30 सीट
11 जून को जारी होगी पहली कट ऑफ सूची
उपकुलसचिव अकादमिक और परीक्षा, कुमार कौशल ने बताया कि सीयूएसबी में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को सीयूएसबी समर्थ पोर्टल https://cusbcuet.samarth.edu.in/pg/ पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है. प्रत्येक कार्यक्रम के लिए निर्धारित गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क जमा कर अभ्यर्थी 4 जून तक काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.
उन्होंने बताया कि मेरिट सूची केवल उन्हीं उम्मीदवारों में से तैयार की जाएगी, जिन्होंने तय समय सीमा के भीतर पंजीकरण कराया होगा. केवल सीयूएसबी पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को ही विश्वविद्यालय में काउंसलिंग और प्रवेश का अवसर मिलेगा.
दूसरी और तीसरी कट ऑफ सूची भी होगी जारी
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पहली कट ऑफ सूची 11 जून को जारी की जाएगी तथा चयनित अभ्यर्थी 11 से 16 जून के बीच प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे. यदि सीटें खाली रहती हैं तो दूसरी कट ऑफ सूची 23 जून को जारी होगी. आवश्यकता पड़ने पर तीसरी कट ऑफ सूची 3 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी.
16 जुलाई से शुरू होंगी पीजी कक्षाएं
शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए प्रवेशित छात्रों की अंतिम सूची 9 जुलाई को वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी, जबकि पीजी छात्रों की कक्षाएं 16 जुलाई से शुरू होंगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे प्रवेश संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहें.
सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
किसी भी सहायता के लिए उम्मीदवार [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9472979367 तथा 0631-2229512 पर संपर्क कर सकते हैं.
Also Read: Gaya Ji News: बहुभाषी लोगों का व्यक्तित्व विकास अधिक होता है : सीयूएसबी कुलपति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










