पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल: आत्मनिर्भर भारत से ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ तक, सीएम देवेंद्र फडणवीस- प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने गिनाईं उपलब्धियां

Updated:
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल

पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कह कि 12 वर्षों के कार्यकाल में यह साबित कर दिखाया है कि देश का स्वाभिमान जागृत करके व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है. केवल अनुदानों पर निर्भर रहने की मानसिकता से बाहर निकालकर भारत को वैश्विक मंच पर सम्मानपूर्वक खड़ा करने का कार्य उन्होंने किया है.

विज्ञापन

26 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल का 12 वर्ष पूरा किया. इस अवसर पर “राष्ट्र निर्माण की तपपूर्ति” नामक विशेष संग्रहणीय अंक का प्रकाशन मुंबई के प्रभादेवी स्थित रविंद्र नाट्यमंदिर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया गया.

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक निरंजन डावखरे, संजय कुटे और सुनील राणे उपस्थित थे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने उनके पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां गिनाई है.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कह कि 12 वर्षों के कार्यकाल में यह साबित कर दिखाया है कि देश का स्वाभिमान जागृत करके व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है. केवल अनुदानों पर निर्भर रहने की मानसिकता से बाहर निकालकर भारत को वैश्विक मंच पर सम्मानपूर्वक खड़ा करने का कार्य उन्होंने किया है.

इतना ही नहीं, “मेक इन इंडिया” अभियान को आगे बढ़ाते हुए देश को “मेक फॉर वर्ल्ड” की दिशा में ले जाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. जो भारत पहले एक याचक राष्ट्र के रूप में देखा जाता था, उसे एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति बनाने का काम प्रधानमंत्री मोदीजी ने किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई 2026 को अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं. उनके दूरदर्शी, परिवर्तनकारी और सफल नेतृत्व का यह कालखंड देश और सभी भारतीयों के लिए एक वरदान साबित हुआ है.

पीएम मोदी के कार्य को एक पुस्तक में समेटना कठिन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले 12 वर्षों में किया गया कार्य अत्यंत व्यापक और महत्वपूर्ण है, जिसे एक ही पुस्तक में समेटना कठिन है. देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए. “हर घर शौचालय” और “उज्ज्वला गैस योजना” जैसी योजनाओं के माध्यम से जनहित में बड़े कदम उठाए गए.

सरकार ने लोगों को केवल अनुदान पर निर्भर न रखते हुए गरीब-केन्द्रित विकास का एजेंडा अपनाया. इसी का परिणाम है कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता मिली.

पीएम के नेतृत्व में जीडीपी तीन गुना बढ़ी

भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 2013-14 में 103 लाख करोड़ रुपये था, जो 2025-26 तक बढ़कर 357 लाख करोड़ रुपये हो गया, यानी तीन गुना वृद्धि हुई. वहीं महाराष्ट्र का GDP 2013-14 में 13 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 54 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

यह प्रगति पूरे विश्व ने देखी है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ यह विकास केवल घोषणाओं का परिणाम नहीं, बल्कि योजनाबद्ध और विकासोन्मुख रणनीति का नतीजा है.

पीएम के नेतृत्व में भारत सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है : चव्हाण

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है, जो आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, डिजिटल तकनीक से सशक्त है, उद्यमशील है और नारीशक्ति को केंद्र में रखता है.

“राष्ट्र निर्माण की तपपूर्ति” केवल एक संग्रहणीय अंक नहीं, बल्कि देश में हुए परिवर्तन का जीवंत इतिहास है. उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक दशक में आम नागरिक के जीवन में जो बदलाव आया है, वह हर भारतीय ने महसूस किया है. किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचित वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर देने वाली व्यवस्था इस सरकार ने बनाई है.

पारदर्शी शासन के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है. गरीबों के घरों में उजाला, महिलाओं के जीवन में सम्मान, युवाओं के हाथों में अवसर और नागरिकों के मन में आत्मविश्वास का निर्माण हुआ है.

इस विशेष अंक में “एक भारत, अखंड भारत” से लेकर “विकसित भारत” तक की यात्रा को 12 विषयों के माध्यम से विस्तार से प्रस्तुत किया गया है. इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, अंत्योदय, युवा सशक्तिकरण, मातृप्रधान समाज, विज्ञान, उद्योग और “विकसित भारत 2047” जैसे विषयों पर विशेष प्रकाश डाला गया है.

साथ ही, वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका, सीमाओं पर सशक्त जवाब और वैश्विक संकटों के समय मानवता के लिए आगे आने वाले संवेदनशील भारत का भी दस्तावेजीकरण किया गया है. रविंद्र चव्हाण ने यह भी कहा की, “राष्ट्र निर्माण की तपपूर्ति” केवल एक संग्रहणीय अंक नहीं, बल्कि नए भारत के परिवर्तन का ऐतिहासिक दस्तावेज है.

पीएम मोदी ने खुद को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया

उन्होंने अंत में कहा कि कुछ लोग आध्यात्म के माध्यम से तपस्या करते हैं, कुछ कला और साहित्य के जरिए समाज की सेवा करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने स्वयं को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया है. इसी कारण वे एक “राष्ट्र तपस्वी” के रूप में उभरकर सामने आए हैं. उनके कार्यों को संकलित रूप में जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस विशेष अंक का प्रकाशन किया गया है.

Also Read: Byju’s के मालिक बायजू रवींद्रन को 6 महीने की जेल, तुरंत सरेंडर के आदेश

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola