नाला नहीं, सड़क बनी नहर : फाखराबाद में गंदे पानी से होकर आवागमन कर रहे लोग

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 May 2026 12:57 PM

विज्ञापन

नाला नहीं होने के कारण रोड पर जमा पानी.

Kaimur News : सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन

Kaimur News : (विनोद कुमार) कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड क्षेत्र की घटाव पंचायत स्थित फाखराबाद गांव को जीटी रोड से जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों गंभीर जलजमाव की समस्या से जूझ रही है. भीषण गर्मी और 44 डिग्री तापमान के बावजूद सड़क पर घुटनों तक गंदा पानी जमा है, जिससे पूरी सड़क झील में तब्दील हो गई है.

सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. यह समस्या कोई नई नहीं है, हर वर्ष बरसात और गर्मी के मौसम में इसी तरह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहता है.

सड़क ऊंची कराई, लेकिन नाला बिना समस्या जस की तस

गंदे नाले का पानी सड़क पर जमा रहने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है. ग्रामीणों के अनुसार, पिछले वर्ष जलजमाव की गंभीर समस्या को देखते हुए जिला पार्षद फंड से सड़क करीब 300 मीटर ऊंची कराई गई थी, ताकि लोगों को राहत मिल सके. कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन नाला निर्माण नहीं होने के कारण समस्या फिर से जस की तस हो गई.

अब हल्की बारिश या नाले का पानी भी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है. पहले आसपास की खाली जमीन में पानी चला जाता था, लेकिन अब मिट्टी भराई और अतिक्रमण के कारण पानी निकलने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है.

बाइक चालक फिसकर हो जाते हैं घायल

ग्रामीण बेचन चौबे ने बताया कि हर साल यही स्थिति बनी रहती है. सड़क ऊंची तो कर दी गई, लेकिन नाला निर्माण नहीं होने से समस्या और गंभीर हो गई है. उन्होंने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है. वहीं जंगी पासवान ने कहा कि सड़क पर जमा गंदे पानी से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है और कई बाइक चालक फिसलकर घायल हो चुके हैं.

विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं

सड़क पर जलजमाव के ठीक बगल में बिजली का ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है, जिसकी अर्थिंग पानी में डूबी रहती है. इससे बड़ा हादसा होने की आशंका लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

Also Read: उत्पाद विभाग की हाजत से फिर फरार हुए दो शराब तस्कर, जनवरी में भी 5 भाग गए थे

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन