कैमूर में पैक्स चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, अमांव पंचायत में पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो समेत 14 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Author Raju kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

नामांकन के बाद पैक्स अध्यक्ष प्रत्यासी का स्वागत करते समर्थक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड की अमांव पंचायत में पैक्स समिति के पुनर्गठन के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. मतदान 1 अगस्त को होगा.

विज्ञापन

Amaon Panchayat Election Kaimur : कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड क्षेत्र की अमांव पंचायत में पैक्स समिति के पुनर्गठन को लेकर चुनावी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई. नामांकन के पहले दिन बेलांव पंचायत सरकार भवन में प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली. अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

विज्ञापन

Kaimur News : पहले दिन 14 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

अमांव पैक्स चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार मौर्य की देखरेख में बेलांव पंचायत सरकार भवन के बरामदे में नामांकन कार्य संपन्न हुआ.

अध्यक्ष पद के लिए अजय और विजय बहादुर ने भरा पर्चा

अध्यक्ष पद के लिए अजय चौबे और विजय बहादुर चौबे ने नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की.

सदस्य पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में.

सदस्य पद के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. इनमें सामान्य वर्ग से पांच, पिछड़ा वर्ग से तीन पुरुष, अति पिछड़ा वर्ग से दो और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग से दो प्रत्याशी शामिल हैं.

नामांकन प्रक्रिया के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नामांकन स्थल पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेलांव थाना की पुलिस बल तैनात रही. प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए थे, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

21 जुलाई तक चलेगा नामांकन

सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि नामांकन का अंतिम दिन मंगलवार 21 जुलाई है. इसके बाद 22 और 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. वहीं 25 जुलाई को नाम वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा.

एक अगस्त को होगा मतदान और मतगणना

अमांव पंचायत पैक्स समिति गठन के लिए एक अगस्त को मतदान कराया जाएगा. मतदान सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

प्रचार में जुटे प्रत्याशी, बढ़ी चुनावी हलचल

नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. पहले दिन पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ प्रचार अभियान में जुट गए हैं. प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन