कैमूर में जवान शत्रुघ्न यादव को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, तिरंगे में लिपटे बेटे को देख बिलख पड़े परिजन

Updated:
विज्ञापन

जवान के शव को देखने के लिए उमड़ा जन सैलाब, सेना के जवान को अंतिम विदाई माल्यार्पण करते सांसद सुधाकर सिंह, | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के वीर सपूत सेना के जवान शत्रुघ्न यादव को लखनऊ के आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन के बाद आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. नम आंखों से हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि.

विज्ञापन

Ramgarh Army Soldier Death : लखनऊ के आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान सेना के जवान शत्रुघ्न यादव की मौत के बाद शुक्रवार की अहले सुबह उनका पार्थिव शरीर रामगढ़ स्थित गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. असम में कार्यरत जवान को सहुका स्थित स्वर्गीय सच्चिदानंद स्टेडियम में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी. जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिये जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र के हजारों लोग स्टेडियम पहुंच गये.

विज्ञापन

पत्नी और बेटियों की चीख से गमगीन हुआ माहौल

शव पहुंचते ही जवान की पत्नी बिंदु कुमारी दोनों बेटियों के साथ दहाड़ मारकर रोने लगीं. वृद्ध पिता बुल्लु यादव बेटे की असामयिक मौत से सदमे में दिखे. वहीं बड़े भाई धर्मेंद्र यादव का भी रो-रोकर बुरा हाल था. परिजनों की करुण चीत्कार से स्टेडियम में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयीं.

शुक्रवार की सुबह से ही बक्सर सांसद सुधाकर सिंह, रामगढ़ विधायक सतीश कुमार सिंह और पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह स्टेडियम में मौजूद रहे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते रहे.

सैन्य अधिकारियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

जवान के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी. सैन्य अधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद सेना के पदाधिकारी ने जवान की पत्नी बिंदु कुमारी को तिरंगा सौंपा और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

सांसद सुधाकर सिंह, विधायक सतीश कुमार सिंह और पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. जिला पर्षद अध्यक्ष रिंकी सिंह, प्रतिनिधि बंटी सिंह समेत सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के शिष्टमंडल ने भी जवान को अंतिम विदाई दी.

स्कॉर्पियो में बंद कर जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप

बताया जाता है कि नौ सितंबर को रामगढ़ के वार्ड संख्या एक में शत्रुघ्न यादव को चार लोगों द्वारा स्कॉर्पियो में बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास किये जाने का आरोप लगा था. घायल जवान के फर्द बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि चौथे आरोपित की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है.

जवान की मौत की खबर मिलने के बाद गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों ने चौथे आरोपित की गिरफ्तारी और सभी आरोपितों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर एनएच-319ए स्थित रामगढ़-मोहनिया पथ के दुर्गा चौक को करीब पांच घंटे तक जाम रखा था. मौके पर पहुंचे एसपी शिखर चौधरी के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया था. एसपी ने कहा था कि मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी और चौथे आरोपित की जल्द गिरफ्तारी होगी.

‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा स्टेडियम

पार्थिव शरीर उठाये जाने के दौरान युवाओं और ग्रामीणों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, शत्रुघ्न तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगाये. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. कई लोग अंतिम विदाई के क्षणों को मोबाइल कैमरों में कैद करते दिखे.

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के जमानिया गंगा घाट ले जाया गया.

जवान की याद में निकाली तिरंगा यात्रा

जवान के पार्थिव शरीर के रवाना होने के बाद युवाओं ने देवहलिया-रामगढ़ पथ पर तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान ‘शत्रुघ्न यादव अमर रहे’ के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा. अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़ ने जवान के प्रति क्षेत्रवासियों के सम्मान और उनके परिवार के प्रति संवेदना को जाहिर किया.

Also Read : कैमूर : आर्मी जवान की मौत के बाद रामगढ़ में आक्रोश, तिरंगा लेकर थाना पहुंचे ग्रामीण, NH-319A जाम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन