ट्राई साइकिल से 32 लीटर देशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
चैनपुर थाना | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : कैमूर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनएच-219 पर एक तस्कर को धर दबोचा. तस्कर ट्राई साइकिल में 32 लीटर देसी शराब ले जा रहा था.
Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-219 पर स्थित चरवाहा विद्यालय के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्राई साइकिल से शराब की खेप लेकर जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान लखमनपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवकुमार बिंद के पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके कब्जे से 160 पीस ब्लू लाइम देसी शराब बरामद की है. प्रत्येक बोतल में 200 एमएल शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 32 लीटर बतायी गयी है.
सूचना के आधार पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस के अनुसार, चैनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ट्राई साइकिल पर बड़ी मात्रा में देसी शराब लेकर चैनपुर-अवांखरा मार्ग से गुजरने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस ने मार्ग में घेराबंदी की.
इसी दौरान ट्राई साइकिल पर सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर बड़ी तकिया जाने वाले रास्ते की ओर भागने लगा. पुलिस बल ने उसका पीछा किया और चरवाहा विद्यालय के समीप उसे पकड़ लिया.
Also Read : कोचस नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 14 पार्षदों ने निविदाओं की जांच की मांग उठायी
लाल बॉक्स और सीट के नीचे छिपाकर रखी थी शराब
तलाशी के दौरान ट्राई साइकिल के पीछे लगे लाल रंग के बॉक्स और सीट के नीचे छिपाकर रखी गयी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब के साथ ट्राई साइकिल को भी कब्जे में ले लिया.
रामगढ़ के विपिन कुमार से शराब खरीदने की बात कही
पूछताछ में अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने रामगढ़ निवासी विपिन कुमार से शराब खरीदी थी. इसके बाद शराब को लखमनपुर ले जाकर बेचने की योजना थी. पुलिस अब शराब की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति की पहचान और उसकी भूमिका की जांच कर रही है.
प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं, शराब आपूर्ति करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है.
Also Read : रोहतास में पत्थर खनन उद्योग फिर शुरू होने की जगी उम्मीद, स्थानीय लोगों की भागीदारी की मांग
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए