कैमूर: पशु तस्करी विवाद में मारपीट और चाकूबाजी, दोनों पक्षों से एक-एक आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले में पशु तस्करी के विवाद ने मारपीट और चाकूबाजी का रूप ले लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Kaimur Crime News : कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के पटना मोड़ के पास पशु तस्करी के विवाद में हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से एक-एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अन्य नामजद और अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

दोनों पक्षों से एक-एक युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहनियां के आवारी गांव निवासी पियूष सिंह के पुत्र आकाश सिंह उर्फ गोलू तथा बेलौड़ी गांव निवासी सरदुल्ला कुरैशी के पुत्र इजहार कुरैशी के रूप में हुई है.

पशु तस्करी के शक से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, रविवार को पशु खरीदकर मोहनियां की ओर आ रहे एक युवक को कुछ लोगों ने पशु तस्करी के शक में पकड़कर उसकी पिटाई कर दी थी. घटना के विरोध में लोगों ने पटना मोड़ के पास कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. इस मामले में बेलौड़ी गांव निवासी गुलाम साबीर कुरैशी ने मोहनियां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई.

शाम को चाकूबाजी की घटना, दूसरी एफआईआर दर्ज

इसी विवाद के बाद रविवार शाम पटना मोड़ के पास घर लौट रहे एक युवक पर पशु तस्करी मामले में पकड़वाने के शक में ईंट-पत्थर से हमला किया गया और चाकू मारकर घायल कर दिया गया. इस संबंध में घायल के भाई रुद्र प्रताप सिंह ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई.

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से एक-एक आरोपित को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन