Hajipur News: 34 साल पुराने जानलेवा हमले में एक ही परिवार के पांच लोग दोषी करार

Published by : Vivek Pandey Updated At : 27 May 2026 12:45 PM

विज्ञापन

Hajipur News: दंपति को गोली मारने के मामले में अदालत का फैसला, सजा पर 2 जून को होगी सुनवाई

विज्ञापन

Hajipur News (गोपाल कुमार): जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम मनोज कुमार तिवारी की अदालत ने 34 साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों को दोषी करार दिया. मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 2 जून की तिथि निर्धारित की गई है.

अपर लोक अभियोजक ख्वाजा हसन खान लड्डू ने बताया कि जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी अदालत राय अपनी पत्नी रामसखी देवी के साथ 10 नवंबर 1992 की सुबह अपने दरवाजे पर बैठे थे. इसी दौरान दीप राय अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ हरवे-हथियार से लैस होकर वहां पहुंचे और रास्ते पर शीशे के टुकड़े बिछाने लगे.

विरोध करने पर दंपति को मारी गोली

जब अदालत राय और उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी . विरोध जारी रहने पर आरोपियों ने गोली मारकर पति-पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया . इस मामले में जुड़ावनपुर थाना में दीप राय, जगदीश राय उर्फ जीशा राय, नरेश राय, नागदेव राय, नकेश्वर राय समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

1993 में दाखिल हुआ था आरोप पत्र

पुलिस ने 13 मार्च 1993 को मामले में आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया था, जबकि 31 मई 1993 को अदालत ने मामले में संज्ञान लिया . इसके बाद 17 जून 1999 को आरोप गठन किया गया.

सुनवाई के दौरान मामले के चार आरोपियों की मौत हो गई . अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक ख्वाजा हसन खान लड्डू ने 10 साक्षियों का परीक्षण और प्रतिपरीक्षण कराया.

पांच आरोपी दोषी करार

सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 85 वर्षीय दीप राय, जगदीश राय उर्फ जीशा राय, नरेश राय, नागदेव राय तथा नकेश्वर राय को दोषी करार दिया . अब अदालत 2 जून को सजा के बिंदु पर अपना फैसला सुनाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस के 6 IPS अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, आईजी रैंक के लिए चुने गए

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन