पश्चिमी सिंहभूम: उत्पाद विभाग की ताबातोड़ छापेमारी, देशी-विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
west singhbhum raid

छापामारी करती टीम

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ ताबातोड़ छापेमारी अभियान चलाते हुए सदर और चक्रधरपुर थाना क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

West Singhbhum News: उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम और अधीक्षक उत्पाद, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र और चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया इस दौरान भारी मात्रा में  शराब की बरामदगी करते हुए संचालक को गिरफ्तार किया है. 

दो दिनों तक लगातार छापामारी 

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया की अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए दो दिनों तक लगातार विभाग द्वारा ताबातोड़ छापामारी किया गया इस दौरान चक्रधरपुर और सदर थानाक्षेत्र में कुल 03 (तीन) गिरफ्तारियां की गई.

पामपाड़ा में विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 

चाईबासा सदर थाना के ग्राम पामपाड़ा में अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायत की सूचना पर  छापेमारी करते हुए एक अभियुक्त को 5.625 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बालजोरी और टुनिया मुण्डा साईं ग्राम से एक-एक अभियुक्त को अवैध चुलाई शराब की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया. दोनों छापेमारियों में कुल 15 लीटर अवैध चुलाई महुआ शराब की बरामदगी की गई. निरीक्षक सिन्हा ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है जहां भी सूचना मिलेगी कार्रवाई किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: धनबाद जेल पहुंचकर रजनी रवानी से मिले सांसद ढुल्लू महतो, सीबीआई जांच कराने की कही बात

यह भी पढ़ें: दो हफ्ते के अंदर जोजोबाटा में लगेगा चापाकल, अधिकारियों के साथ पहुंचे विधायक दशरथ गागराई

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola