अलग-अलग जगहों से 12 शराबी गिरफ्तार

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 21 Jan 2026 6:36 PM

विज्ञापन

अलग-अलग जगहों से 12 शराबी गिरफ्तार

विज्ञापन

लखीसराय. जिले में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर इन व्यक्तियों को शराब के नशे में पाया. पकड़े गए सभी आरोपियों की मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि विभाग की टीम ने गुप्त सूचना और गश्ती के दौरान अलग-अलग इलाकों में दबिश दी. गिरफ्तार किए गए लोगों में कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति के पास से विजय साव, चितरंजन रोड से सुधीर विश्वकर्मा, नया टोला से राजेश कुमार व बड़ी पोखर से आर्यन कुमार को गिरफ्तार किया गया. तेतरहाट क्षेत्र अंतर्गत यहां से पंकज पांडेय और अवधेश यादव को नशे की हालत में पकड़ा गया. कजरा व सूर्यगढ़ा अंतर्गत माधोपुर मुसहरी से रूदल मांझी व सुनील मांझी, जबकि सूर्यगढ़ा से राजकुमार चौधरी की गिरफ्तारी हुई. वहीं अरमा से मकेश्वर महतो, मुस्तफापुर से मो शाहनबाज अंसारी और पोखरमा से गंगाधर मांझी को दबोचा गया. उत्पाद निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में शराब का सेवन और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. मंगलवार को पकड़े गए सभी 12 आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. इस कार्रवाई से शराब माफियाओं और पियक्कड़ों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन