डीएम ने मांगी बूथ रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

खगड़ियाः किसी भी मतदान केंद्र के आस-पास किसी राजनीतिक दलों का कार्यालय नहीं खुलेगा. डीएम संजय कुमार सिंह ने यह स्पष्ट निर्देश जारी किया है. शुक्रवार को स्थानीय टाउन हॉल में डीएम ने लोकसभा चुनाव को लेकर बनाये गये सभी 82 सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर यह निर्देश दिये. उन्होंने […]

विज्ञापन

खगड़ियाः किसी भी मतदान केंद्र के आस-पास किसी राजनीतिक दलों का कार्यालय नहीं खुलेगा. डीएम संजय कुमार सिंह ने यह स्पष्ट निर्देश जारी किया है. शुक्रवार को स्थानीय टाउन हॉल में डीएम ने लोकसभा चुनाव को लेकर बनाये गये सभी 82 सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर यह निर्देश दिये.

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के दो सौ मीटर की दूरी तक किसी भी पार्टी के कार्यालय नहीं खोले जायेंगे. उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को ऐसे कार्यालयों की जांच कर जिला स्तर पर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. बैठक में डीएम ने सेक्टर पदाधिकारियों को अपने अपने अधीनस्थ पड़ने वाले मतदान केंद्रों की जांच कर 25 मार्च तक रिपोर्ट देने को कहा है.

प्रभावित टोलों की जांच

डीएम ने जिले के वैसे भेद मतदान केंद्र अथवा मतदाता की जांच कर जिला स्तर पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है. जहां के लोग/ मतदाता किसी दबंग व्यक्ति के दबाव, डर आदि कारणों से अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते हैं. बैठक में एसपी दीपक बरनवाल, अपर समाहर्ता एमएच रहमान, उप विकास आयुक्त अब्दुल बहाव अंसारी, जिला प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी डीएन झा, डीआरडीए निदेशक विंदेश्वरी प्रसाद, सदर एसडीओ एसके अशोक, गोगरी एसडीओ जर्नादन प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सिया राम सिंह, वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा, सदर एसडीपीओ राजीव कुमार रंजन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन