कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पति को छोड़ा, युवक ने डीएम से लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Wife Left Husband Case Khagaria: खगड़िया में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर सरकारी नौकरी मिलने के बाद साथ छोड़ने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच और खर्च की गई राशि दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन

खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट:

Wife Left Husband Case Khagaria: जिले के चित्रगुप्तनगर वार्ड संख्या-25 समीर नगर निवासी संजय कुमार सिंह ने अपनी पत्नी पर सरकारी नौकरी मिलने के बाद वैवाहिक संबंध तोड़ने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

नौकरी दिलाने के लिए कर्ज लेने का दावा

संजय कुमार सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि उनकी शादी वर्ष 2014 में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रांको निवासी सोनी कुमारी से हुई थी. उनका दावा है कि पत्नी की पढ़ाई और नौकरी की तैयारी में उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से कर्ज लेकर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए.

आवेदन के अनुसार, एक वर्ष पूर्व सोनी कुमारी को शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी मिली. संजय का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आ गया और धीरे-धीरे उन्होंने पति तथा ससुराल पक्ष से दूरी बना ली.

ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

पीड़ित ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि जब वह अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से बातचीत करने पहुंचे तो वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट करने और जान से मारने का प्रयास किया.

हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग

संजय कुमार सिंह ने खगड़िया जिलाधिकारी को दिए आवेदन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि पत्नी की पढ़ाई और नौकरी की तैयारी में खर्च की गई राशि वापस दिलाने के लिए भी प्रशासनिक हस्तक्षेप किया जाए.

प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी निगाहें

मामले के सामने आने के बाद यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल आवेदन के आधार पर आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया और जांच का इंतजार किया जा रहा है. मामले में दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन