चार योजनाओं का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से होगा निर्माण चौथम: प्रखंड क्षेत्र में सांसद दिनेश चंद्र यादव ने शनिवार को कुल चार योजनाओं का शिलान्यास किया. शिलान्यास के पहले स्थल का भूमि पूजन कंपनी के मालिक राजकुमार सिंह द्वारा किया गया. मालूम हो कि प्रखंड अंतर्गत कुल चार योजनाओं में जवाहर नगर से भरपूरा तक सड़क निर्माण […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से होगा निर्माण

चौथम: प्रखंड क्षेत्र में सांसद दिनेश चंद्र यादव ने शनिवार को कुल चार योजनाओं का शिलान्यास किया. शिलान्यास के पहले स्थल का भूमि पूजन कंपनी के मालिक राजकुमार सिंह द्वारा किया गया. मालूम हो कि प्रखंड अंतर्गत कुल चार योजनाओं में जवाहर नगर से भरपूरा तक सड़क निर्माण कार्य, एनएच 107 से मरांच तक सड़क निर्माण कार्य, पीपरा से भेलौरी तक सड़क निर्माण कार्य, तिलैय से पटराहा तक सड़क निर्माण का कुल चार करोड़ 87 लाख 58 हजार की लागत से सड़क निर्माण होना है. शिलान्यास के बाद सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सड़क निर्माण होना है.

इसमें उनके प्रयास से क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की विकास योजनाएं चल रही है. प्रखंड अंतर्गत सभी गांव एवं टोले को मुख्य सड़क से जोड़ा जायेगा. वहीं उन्होंने इंटर महाविद्यालय में भवन निर्माण के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की. मौके पर स्थानीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, राज कुमार फोगला, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह, आनंद मोहन, प्रवीण कुमार, विभागीय एसडीओ अरविंद्र कुमार मिश्र, जेइ अफसार आलम, दशरथ कुमार सुमन, पीपरा मुखिया मनोज सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन