सीवान में 24 साल के युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan Crime News : सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोड़र गांव में मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. गांव में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

विज्ञापन

Siwan Crime News : (अमित सिंह) सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोड़र गांव में मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. गांव में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

मामूली विवाद ने ले ली युवक की जान

मृतक की पहचान कोड़र गांव निवासी बिजली महतो के 24 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर किसी बात को लेकर राहुल कुमार की गांव के ही सुधीर कुमार और चुनचुन कुमार से कहासुनी हो गई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने राहुल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

मारपीट के बाद घटनास्थल पर ही पड़ा रहा अधमरा

परिजनों के अनुसार हमले में राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही अधमरा हो गया. आनन-फानन में परिजन उसे बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

सदर अस्पताल में हालत में सुधार नहीं होने पर राहुल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया. परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, लेकिन गुरुवार देर रात रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया.

पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, मचा कोहराम

शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही राहुल का शव गांव पहुंचा, परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई. जवान बेटे का शव देखकर मां सुमिता देवी और पिता बिजली महतो दहाड़ मारकर रोने लगे. मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की बड़ी उम्मीद माना जाता था.

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस हरकत में आई. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Siwan News : मां के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

राहुल कुमार की मौत के बाद उसकी मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. एफआईआर में गांव के ही चुनचुन कुमार और सुधीर कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

गांव में तनाव के बाद पुलिस बल तैनात

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

युवक की मौत के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकें.

Also Read : वैशाली में भीषण रोड एक्सीडेंट, तेज रफ्तार डंपर की टक्कड़ में ट्रैक्टर के उड़ गए परखच्चे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन