वैशाली में भीषण रोड एक्सीडेंट, तेज रफ्तार डंपर की टक्कड़ में ट्रैक्टर के उड़ गए परखच्चे

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vaishali Road Accident News : वैशाली जिला के लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन

Vaishali Road Accident News : (सुशील कुमार सिंह) वैशाली जिला के लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि चालक ने समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

पोझियां के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर पोझियां गांव के समीप यह दुर्घटना हुई. ट्रैक्टर चालक अपने वाहन से घर लौट रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात हाइवा डंपर ने उसे टक्कर मार दी.

टक्कर मारकर फरार हुआ डंपर चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन लेकर हाजीपुर की ओर फरार हो गया. हादसे की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और ट्रैक्टर मालिक को दी गई.

Vaishali News : चालक ने कूदकर बचाई जान

जहानाबाद गांव निवासी ट्रैक्टर चालक अंकित कुमार ने बताया कि डंपर की रफ्तार काफी तेज थी. अचानक हुई टक्कर के बाद उसने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई. चालक ने कहा कि यदि वह समय रहते नहीं कूदता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

सड़क पर पड़ा रहा क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर

हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा रहा. रात से लेकर शुक्रवार दोपहर तक मार्ग पर ट्रैक्टर के खड़े रहने से आने-जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Road Accident : क्रेन से हटाया गया ट्रैक्टर

बाद में क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को सड़क से हटाया गया. इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी और लोगों ने राहत की सांस ली.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में डंपर की पहचान करने का प्रयास कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

also Read : बेगूसराय के युवक ने जान का खतरा बताकर थाने में दी अर्जी, 20 दिन बाद चाकू मारकर हो गई हत्या

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन