आज से बजने लगी शहनाई, लग्न शुरू होते ही बाजारों में लौटी रौनक

Updated:
विज्ञापन

विवाह सीजन शुरू होने के बाद खरीदारी करते ग्राहक

Wedding Season Begins: मलेमास समाप्त होने के बाद 19 जून से विवाह मुहूर्त शुरू होते ही गोगरी और खगड़िया में शादी-विवाह की तैयारियां तेज हो गई हैं. बाजारों, मैरेज हॉल और ज्वेलरी दुकानों में रौनक लौट आई है.

विज्ञापन

खगड़िया, गोगरी से रिपोर्ट:

Wedding Season Begins: मलेमास समाप्त होने के साथ ही एक बार फिर शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगी है. शुक्रवार 19 जून से शुभ विवाह मुहूर्त शुरू होने के बाद शादी-विवाह का सीजन रफ्तार पकड़ चुका है. गोगरी अनुमंडल सहित जिलेभर में विवाह समारोहों की तैयारियां जोरों पर हैं, जिससे बाजारों में भी रौनक लौट आई है.

विवाह मुहूर्त शुरू होते ही बढ़ी तैयारियां

मिथिला पंचांग के अनुसार जून और जुलाई माह में विवाह, मुंडन, उपनयन, गृहप्रवेश और गृहआरंभ के कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं. मलेमास के कारण जिन परिवारों ने अपने मांगलिक कार्य स्थगित कर दिए थे, वे अब तैयारियों में जुट गए हैं. 19 जून के बाद 24, 25, 26, 28 और 29 जून समेत जुलाई के पहले पखवाड़े में भी कई शुभ तिथियां उपलब्ध हैं.

मैरेज हॉल और कैटरिंग व्यवसाय में आई तेजी

विवाह सीजन शुरू होते ही मैरेज हॉल, बैंड-बाजा, कैटरिंग, टेंट और फूल सजावट से जुड़े कारोबारियों के पास बुकिंग और पूछताछ बढ़ गई है. मैरेज हॉल संचालक मनोज गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में बुकिंग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे और शहर की भीड़भाड़ से दूर स्थित विवाह भवनों की मांग अधिक देखी जा रही है.

ज्वेलरी और कपड़ा बाजार में बढ़ी भीड़

लग्न शुरू होते ही कपड़ा, ज्वेलरी, बर्तन और सजावट सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है. सोने और चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर होने के बावजूद लोग अपनी क्षमता और जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं. कई परिवार पुराने आभूषणों को नए डिजाइन में तैयार कराने को प्राथमिकता दे रहे हैं.

मिठाई और पूजा सामग्री कारोबारियों को भी उम्मीद

शादी-विवाह के मौसम से मिठाई, दूध, दही और पूजा सामग्री के कारोबारियों को भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है. व्यापारियों का मानना है कि आगामी कुछ सप्ताह तक बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहेगा, जिससे स्थानीय कारोबार को भी गति मिलेगी.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन