करमा-धरमा पर भाई-बहन के प्रेम का दिखा रंग, लोकगीतों से गूंजे गांव

Updated:
विज्ञापन

पूजा पाठ करती बहने | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खगड़िया में करमा-धरमा पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है. पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाए गए इस उत्सव ने गांवों में उत्साह भरा माहौल बना दिया.

विज्ञापन

चौथम : भाई-बहन के अटूट प्रेम और आपसी स्नेह का प्रतीक करमा-धरमा पर्व मंगलवार की देर रात चौथम प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया. भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी पद्मा एकादशी के अवसर पर मनाये जाने वाले इस पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह रहा. गांवों में दिनभर पर्व की चहल-पहल बनी रही.

विज्ञापन

मान्यता है कि बहन पर संकट आने पर भाई उसकी रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता है. करमा-धरमा की लोककथा भाई-बहन के इसी प्रेम, विश्वास और कर्तव्य की भावना को दर्शाती है. पर्व के दौरान बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए करम की डाली की विधिवत पूजा-अर्चना की.

समूह में सुनी लोककथा, गाये पारंपरिक गीत

पर्व को लेकर महिलाएं और युवतियां समूह में एकत्र हुईं. उन्होंने करमा-धरमा की लोककथा सुनी और पारंपरिक लोकगीत गाकर पर्व की खुशियां मनायीं. शाम के समय करम की डाली को गांव में घुमाया गया. इसके बाद नदी और तालाब में विधिवत विसर्जन किया गया.

कई गांवों में रहा उत्सवी माहौल

जवाहर नगर, टेकरिया, धुतौली, मालपा, हरदिया, जयप्रभानगर, बंगलिया समेत प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में करमा-धरमा पर्व को लेकर दिनभर उत्सवी माहौल रहा. कई जगहों पर मेला जैसा नजारा देखने को मिला. महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधान में पर्व मनाती नजर आयीं.

बुजुर्गों ने बताया कि करमा-धरमा केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, पारिवारिक एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाली लोक परंपरा है. पर्व के आयोजन से गांवों में आपसी भाईचारे के साथ लोक परंपराओं और संस्कृति के प्रति लोगों का जुड़ाव भी दिखाई दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन