एक सप्ताह में गलत जमाबंदी के निराकरण का भरोसा, थाना अध्यक्ष की पहल पर टूटा अनशन
पानी पिलाकर अनशन तोड़वाते थाना अध्यक्ष| Prabhat Khabar Network
गलत जमाबंदी के विरोध में अनशन पर बैठे बिनोद पासवान ने थाना अध्यक्ष की पहल पर इसे समाप्त कर दिया. एक सप्ताह में समाधान का भरोसा मिलने के बाद उन्होंने अनशन तोड़ा.
चौथम : गलत जमाबंदी के आरोप को लेकर चौथम अंचल कार्यालय के सामने अनशन पर बैठे रूपनी निवासी बिनोद पासवान ने मंगलवार देर शाम अनशन समाप्त कर दिया. थाना अध्यक्ष अजीत कुमार की पहल और मामले के समाधान के आश्वासन के बाद उन्होंने अनशन खत्म करने पर सहमति जतायी.
थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले को लेकर चौथम के सीओ से बातचीत की गयी है. सीओ की ओर से एक सप्ताह के अंदर मामले का निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया है. इसी भरोसे के बाद बिनोद पासवान ने अपना अनशन समाप्त किया.
राजस्व अधिकारी ने पानी पिलाकर तुड़वाया अनशन
अनशन समाप्त कराने के दौरान मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार ने बिनोद पासवान को पानी पिलाया. अधिकारियों ने मामले का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया. इसके बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए