खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पहचान नहीं हो सकी

Updated:
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर जुटे लोग

Train Accident Khagaria: खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई. गंगौर थाना पुलिस शव की पहचान कराने और मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

Train Accident Khagaria: जिले के गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

रेल ट्रैक किनारे मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड पर पिलर संख्या 12/18 के समीप एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना गंगौर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

चलती ट्रेन से गिरने की आशंका

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

पहचान नहीं होने से बढ़ी परेशानी

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत होती है. वह जींस और शर्ट पहने हुए था. तलाशी के दौरान उसके पास से कोई मोबाइल फोन, पहचान पत्र अथवा अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

पहचान के लिए पुलिस का प्रयास जारी

गंगौर थाना पुलिस शव की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों एवं रेल पुलिस से संपर्क कर रही है. साथ ही गुमशुदगी से संबंधित मामलों का भी मिलान किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद मामले की आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन