50MP कैमरा वाले Redmi Turbo 5 की बिक्री शुरू, खरीदते वक्त मिलेगा ₹2,000 का डिस्काउंट
Redmi Turbo 5 (Photo: mi.com)
Redmi Turbo 5 भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. इसमें 50MP कैमरा, पावरफुल Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, बड़ी 7,540mAh बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले दिया गया है. बैंक ऑफर के साथ ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी आपको मिल रहा है.
Redmi Turbo 5 अब भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. यह Xiaomi की Turbo सीरीज का देश में पहला स्मार्टफोन है. इस फोन में आपको दमदार MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5X Ultra RAM और फास्ट UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है. बैटरी की बात करें तो इसमें बहुत बड़ी 7,540mAh की बैटरी मिलती है. यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है. आइए इस फोन के बाकी के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.
Redmi Turbo 5 की कीमत
Xiaomi ने अपना नया Redmi Turbo 5 भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹37,999 रखी गई है. वहीं 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए आपको ₹40,999 खर्च करने होंगे.
अगर आपके पास SBI, ICICI या Axis Bank का कार्ड है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. फोन खरीदते वक्त आपको तुरंत ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा. यह स्मार्टफोन अभी Amazon, Mi.com और Xiaomi के ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो यह फोन Asphalt Black, Nitro Blue और Turbo White जैसे स्टाइलिश रंगों में आता है.
Redmi Turbo 5 के फीचर्स
- इसमें 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 nits है. साथ ही इसमें Dolby Vision सपोर्ट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है.
- पानी-धूल से बचाव के लिए यह IP66, IP68, IP69 और यहां तक कि IP69K रेटिंग तक को सपोर्ट करता है.
- परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है, जिसे LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है.
- गेमिंग के लिए इसमें 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम और Game Turbo Wild Boost जैसे फीचर्स मिलते हैं.
- इसमें AI फीचर्स जैसे HyperConnect, Google Gemini और Circle to Search का सपोर्ट भी दिया गया है.
- फोन Android 16 बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है और कंपनी चार साल के OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है.
- फोन के पीछे 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिलता है. साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है. फ्रंट में 20MP का कैमरा है जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए है. इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (60fps तक), फास्ट बर्स्ट शॉट्स और AI-बेस्ड एडिटिंग टूल्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
- इसमें बड़ी 7,540mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है.
- कनेक्टिविटी में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स हैं.
- ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जो Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट करते हैं.
यह भी पढ़ें: ₹30,000 से कम में खरीदना है दमदार स्मार्टफोन? OnePlus से Vivo तक ये मॉडल बने टॉप चॉइस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










