एनएच-31 पर दौड़ रहे ऑटो और टोटो, बढ़ रही हादसों की आशंका

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया के एनएच-31 पर प्रतिबंध के बावजूद दौड़ता ऑटो और टोटो वाहन.

NH 31 Khagaria: खगड़िया में एनएच-31 पर प्रतिबंध के बावजूद ऑटो और टोटो का परिचालन जारी है. स्थानीय लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं की आशंका जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

NH 31 Khagaria: जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (एनएच-31) पर ऑटो और टोटो चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है. जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में ऑटो और टोटो राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ते देखे जा रहे हैं. इससे न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, बल्कि संभावित सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ती जा रही है.

प्रशासन के निर्देशों की उड़ रही धज्जियां

जिला प्रशासन ने पूर्व में एनएच-31 पर ऑटो और टोटो के परिचालन पर रोक लगाते हुए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया था. अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चालकों को नियमों की जानकारी दी थी और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी थी. इसके बावजूद कई चालक आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं.

यात्रियों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-31 पर दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है. ऐसे में ऑटो और टोटो जैसे धीमी गति एवं हल्के वाहनों का परिचालन यात्रियों और चालकों दोनों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है. जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

नियमित जांच अभियान की मांग

लोगों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से एनएच-31 पर प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि नियमित जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

बढ़ सकती हैं दुर्घटनाएं

सड़क सुरक्षा से जुड़े जानकारों का मानना है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्धारित मानकों के विपरीत वाहनों का परिचालन दुर्घटनाओं की संभावना को कई गुना बढ़ा देता है. समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन