रात को चैन से सोती है पुलिस !
पूरे शहर में मात्र एक जगह पर हुए पुलिस कर्मियों के दर्शन अगर रात में होती है घटना तो कार्रवाई के लिए सुबह तक का करना होगा इंतजार अनुज / सूरज खगड़िया: ती रात जब आप चैन की नींद फरमा रहे थे तो हम लोगों ने यह जानने की छोटी सी कोशिश की कि रात […]
पूरे शहर में मात्र एक जगह पर हुए पुलिस कर्मियों के दर्शन
अगर रात में होती है घटना तो कार्रवाई के लिए सुबह तक का करना होगा इंतजार
अनुज / सूरज
खगड़िया: ती रात जब आप चैन की नींद फरमा रहे थे तो हम लोगों ने यह जानने की छोटी सी कोशिश की कि रात में अपना शहर अपराधियों से कितना सुरक्षित है. आप लोगों को यह जान कर आश्चर्य होगा कि जिस पुलिस के भरोसे आप लोग चैन की नींद सोते हैं, वह पुलिस भी आप लोगों के साथ चैन की नींद फरमाती है.
गत गुरुवार की देर रात प्रभात खबर के प्रतिनिधियों ने शहर के लगभग हर चौक व चौराहे व मोहल्ले का दौरा किया. इस दौरान गश्ती टीम की खोज भी की गयी. लेकिन एक भी गश्ती दल रास्ते पर नजर नहीं आया. सुनसान सड़क पर यात्री अपनी तेज धड़कनों के साथ स्टेशन या एनएच की तरफ जाते जरूर मिले.
हां, बाजार में सागरमल चौक के पास कुछ सिपाही जरूर बैठे मिले. रात भर जागने वाले चौक स्टेशन चौक पर पुलिस का एक गश्ती दल निजी वाहन के साथ मिला. इसके अलावा पूरे शहर में एक भी जगह गश्ती दल नहीं दिखे. जबकि प्रत्येक मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी द्वारा यह निर्देश दिया जाता है कि गश्ती में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाय. यह हाल शहरी क्षेत्र के थाने का है, तो ग्रामीण क्षेत्र का अंदाजा लगाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










