भूकंप के झटके से गिरा आशियाना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2015 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

मानसी: प्रखंड क्षेत्र कई गांवों में शनिवार को भूकंप के झटके से दर्जनों लोगों का घर गिर गया. पश्चिमी ठाठा पंचायत के राजाजान गांव पिचो यादव, अशोक यादव, संतोषी यादव, भविश यादव, चंद्रशेखर यादव का घर गिर गया, जबकि खुटिया पंचायत में भी घर व दीवार गिरे हैं. वहीं चकहुसैनी पंचायत के नोनिया ओली में […]
विज्ञापन
मानसी: प्रखंड क्षेत्र कई गांवों में शनिवार को भूकंप के झटके से दर्जनों लोगों का घर गिर गया. पश्चिमी ठाठा पंचायत के राजाजान गांव पिचो यादव, अशोक यादव, संतोषी यादव, भविश यादव, चंद्रशेखर यादव का घर गिर गया, जबकि खुटिया पंचायत में भी घर व दीवार गिरे हैं. वहीं चकहुसैनी पंचायत के नोनिया ओली में एक पेड़ गिर गया.
प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि भूकंप से कई लोगों का घर गिर जाने की शिकायत मिली है. इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी गयी है. कर्मचारियों के माध्यम से स्थलीय जांच भी करायी जायेगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आकलन के बाद सरकारी सहायता उपलब्ध करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










