अभिभावक विद्यालय की ओर भागे

Published at :25 Apr 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
अभिभावक विद्यालय की ओर भागे

परबत्ता. प्रखंड में शनिवार को दिन के 11.45 बजे जोरदार झटके के साथ आये भूकंप ने अफरा-तफरी मचा दिया. लोग अपने-अपने घरों से निकल कर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ने लगे. इसके बाद 12.15 बजे एक बार फिर धरती हिलने लगी. लोगों को एक बार फिर घर छोड़ कर खुले मैदानों की ओर भागना पड़ा. […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड में शनिवार को दिन के 11.45 बजे जोरदार झटके के साथ आये भूकंप ने अफरा-तफरी मचा दिया. लोग अपने-अपने घरों से निकल कर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ने लगे. इसके बाद 12.15 बजे एक बार फिर धरती हिलने लगी. लोगों को एक बार फिर घर छोड़ कर खुले मैदानों की ओर भागना पड़ा. घटना को लेकर चहुंओर चीख-पुकार मच गयी. अभिभावक अपने बच्चों के विद्यालयों की ओर भागे. विद्यालयों के प्रबंधकों ने छात्रों को खुले मैदान की ओर भगाया. सभी लोग अपने रिश्तेदारों व शुभचिंतकों की कुशलक्षेम जानने के लिए मोबाइल का उपयोग करना चाहा, लेकिन अगले आधे घंटे तक मोबाइल सेवा बाधित रही. प्रखंड के कई गांवों से मकान में दरार पड़ने की सूचना मिल रही है. सौढ उत्तरी पंचायत के मुखिया पृथ्वीचंद्र सिंह, माधवपुर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर निवासी अमित कुमार समेत कई लोगों के घरों में दरार आ गयी. प्रखंड में हुई क्षति का आंकड़ा बढ़ सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन