डीजे की धुन पर नाचने को ले मारपीट

– आधे दर्जन से अधिक लोग घायलखगडि़या. जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घरारी गांव में डीजे के धुन पर नाचने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट के दौरान आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम घरारी गांव निवासी दशरथ तांती के […]
– आधे दर्जन से अधिक लोग घायलखगडि़या. जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घरारी गांव में डीजे के धुन पर नाचने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट के दौरान आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम घरारी गांव निवासी दशरथ तांती के पुत्र की शादी के लिए बरात को रवाना करना था. बरात जाने से पहले महिलाओं द्वारा विधि विधान के लिए काली मंदिर पहुंची. पूजा अर्चना के बाद लौटने के क्रम में नशे में धुत एक युवक ने महिलाओं के बीच जाकर डीजे की धुन पर थिरकने लगा. महिलाओं द्वारा विरोध करने पर युवक ने अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. मारपीट में ध्रुव तांती, राजकुमार, सुभाष कुमार,दीपक, मणिराज, सन्नी कुमार आदि लोग घायल हो गये. इधर घायल के परिजन सविता देवी ने बताया कि गांव के ही अजमद खां, सइम शान, खुर्शिद आलम, संजय, राहुल आदि ने मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










