सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

Published at :24 Apr 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

खगडि़या. जिले में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. दोनों शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को सदर अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की देर रात एनएच 31 पर राजधाम के समीप बरात जा रहे एक युवक की मौत हो गयी. युवक गंगौर ओपी क्षेत्र के बरैय पंचायत […]

विज्ञापन

खगडि़या. जिले में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. दोनों शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को सदर अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की देर रात एनएच 31 पर राजधाम के समीप बरात जा रहे एक युवक की मौत हो गयी. युवक गंगौर ओपी क्षेत्र के बरैय पंचायत के डहरैया गांव निवासी विद्यानंद चौधरी के पुत्र सज्जन कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोनवर्षा की ओर जा रहे थे. राजधाम के समीप अचानक भैंस को बचाने के दौरान नियंत्रण खो दिया. जिसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं दूसरी घटना चौथम थाना क्षेत्र के कैथी गांव के समीप एनएच 107 पर हुई. इसमें सहरसा जिले के महीसी थाना क्षेत्र के पस्तपार गांव निवासी राधे श्याम पासवान की पत्नी अरुणा देवी को सड़क पार करने के दौरान एक वाहन ने ठोकर मार दिया. जिसके कारण उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन