गिरफ्तारी से रोक हटने पर युवा शक्ति में हर्ष

Published at :23 Apr 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तारी से रोक हटने पर युवा शक्ति में हर्ष

फोटो है 12 मेंकैप्सन- प्रेस वार्ता करते युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी खगडि़या. उच्च न्यायालय द्वारा डॉ मृत्युंजय चौधरी के गिरफ्तारी के रोक के आदेश को निरस्त किये जाने से न्याय व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बढ़ गया है. उक्त बातें युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कही. उन्होंने […]

विज्ञापन

फोटो है 12 मेंकैप्सन- प्रेस वार्ता करते युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी खगडि़या. उच्च न्यायालय द्वारा डॉ मृत्युंजय चौधरी के गिरफ्तारी के रोक के आदेश को निरस्त किये जाने से न्याय व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बढ़ गया है. उक्त बातें युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कही. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भ्रष्ट व फर्जी चिकित्सक के खिलाफ युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव द्वारा बिहार में जंग का एलान किया था. उसका परिणाम जमीन पर दिखने लगा. श्री त्यागी ने कहा कि चरित्रहीन डॉ मृत्युंजय चौधरी धन बल एवं राजनीतिक पहुंच के कारण फर्जी संगठन बना लिया था. उच्च न्यायालय द्वारा उसके गिरफ्तारी के रोक को हटाते हुए गिरफ्तारी करने का आदेश देने से न्याय व्यवस्था के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है. उन्होंने उच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए इसे न्याय की जीत बताया. वहीं नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि डॉ मृत्युंजय राजनीति बल का दंभ भरते हुए न्याय पर भरोसा जताया था. अब उसे इस फैसले का सम्मान करते हुए न्यायालय में आत्म सर्मपण कर देना चाहिए. यदि आत्म सर्मपण नहीं करते हैं तो भागलपुर पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजेगी. नगर सभापति ने कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने पर युवा शक्ति के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन