नियोजित शिक्षकों ने की विद्यालय में तालाबंदी

फोटो है.4 मेंकैप्सन: विद्यालय में तालाबंदी करते नियोजित शिक्षकप्रतिनिधि, खगडि़यासमान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों ने गुरुवार को बीआरसी , बापू मध्य विद्यालय बलूआही सहित कई विद्यालयों में तालाबंदी करा कर विरोध प्रकट किया. नियोजित शिक्षक संघ के जिला सचिव मनीष कुमार सिंंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल पर सवार […]
फोटो है.4 मेंकैप्सन: विद्यालय में तालाबंदी करते नियोजित शिक्षकप्रतिनिधि, खगडि़यासमान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों ने गुरुवार को बीआरसी , बापू मध्य विद्यालय बलूआही सहित कई विद्यालयों में तालाबंदी करा कर विरोध प्रकट किया. नियोजित शिक्षक संघ के जिला सचिव मनीष कुमार सिंंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल पर सवार होकर दर्जनों शिक्षकों ने बीआरसी, मध्य विद्यालय मथुरापुर, मध्य विद्यालय बछौता, कन्या मध्य विद्यालय खगडि़या, मध्य विद्यालय आवासबोर्ड सहित कई विद्यालयों मे तालाबंदी किया.उन्होंने सभी शिक्षकों को एक जुट होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं होती है तो आंदोलन में और भी तेज किया जायेगा. उन्होंने कहा कि डीइओ ,डीपीओ कार्यालय में कार्य बाधित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कुछ बीइओ द्वारा प्रशिक्षणार्थी से हड़ताल अवधि में गुप्त रुप में प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है. वहीं शिक्षक आदित्य कुशवाहा सहित दर्जनों शिक्षकों ने विरोध प्रकट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










