उद्योग घरानों के निर्देश पर चल रही केंद्र सरकार

Published at :23 Apr 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
उद्योग घरानों के निर्देश पर चल रही केंद्र सरकार

फोटो है 10 मेंकैप्सन- संबोधित करते बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खगडि़या. सदर प्रखंड के माड़र गांव स्थित शहीद प्रभु नारायण स्मारक परिसर में बहुजन मुक्ति पार्टी का दूसरा जिला अधिवेशन बुधवार को हुआ. अधिवेशन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल मातंग ने संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के विरुद्ध […]

विज्ञापन

फोटो है 10 मेंकैप्सन- संबोधित करते बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खगडि़या. सदर प्रखंड के माड़र गांव स्थित शहीद प्रभु नारायण स्मारक परिसर में बहुजन मुक्ति पार्टी का दूसरा जिला अधिवेशन बुधवार को हुआ. अधिवेशन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल मातंग ने संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है. भारत में जो लोकतंत्र है, वह संविधान में सिमट कर रह गया है. सरकार संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है. लोकतंत्र का मुख्य सिद्धांत है प्रजा का तंत्र. लेकिन यह प्रजा का तंत्र नहीं बन पाया है. सरकार उद्योग घराने के निर्देश पर चल रही है. किसान विरोधी सरकार से लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास पुरुष नहीं बल्कि इवीएम पुरुष हैं. कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मोनी कुमार पासवान, प्रदेश महासचिव डॉ महेश मंडल, जिला महासचिव ओपी साहु, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश सदा, महेश साहु आदि ने संबोधित किया. मंच का संचालन जिला महासचिव सुनील कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन