जमीन कब्जा करने को लेकर हुई फायरिंग

प्रतिनिधि,बेलदौर. सिलिंग की 22 एकड़ जमीन पर कब्जा जमाने के लिए दबंगों ने बुधवार को हवाई फायरिंग की. घटना बुधवार की सुबह कैंजरी पंचायत के औरा कोठी रामजी स्थान की है. जानकारी के मुताबिक सरकार के द्वारा सिलिंग की 22 एकड़ जमीन का परचा अनुसूचित जाति व महादलित के 22 परिवारों के बीच वितरित की […]
प्रतिनिधि,बेलदौर. सिलिंग की 22 एकड़ जमीन पर कब्जा जमाने के लिए दबंगों ने बुधवार को हवाई फायरिंग की. घटना बुधवार की सुबह कैंजरी पंचायत के औरा कोठी रामजी स्थान की है. जानकारी के मुताबिक सरकार के द्वारा सिलिंग की 22 एकड़ जमीन का परचा अनुसूचित जाति व महादलित के 22 परिवारों के बीच वितरित की गयी है. परचाधारी फुलेश्वर सदा ने बताया कि 1992 में ही अंचल प्रशासन ने इस जमीन का परचा 22 परिवारों को दिया, जिसमें लखन, चमरु, ज्ञानी, सकलदेव, फुलो, चांदी, विंदेश्वरी, झबरू, बैजनाथ, कुलदीप, कारेलाल विष्णुदेव, पंचलाल, सिको, नगीना सदा के अलावा पृथ्वी, बिमल, फुलेश्वर, प्रकाश, एवं नागेश्वर पासवान, सिया देवी, समधिया देवी एवं रुणियां देवी को एक-एक एकड़ शामिल है. गत दो वर्षों से इस जमीन पर कैंजरी के शिबु यादव,अरुण यादव आदि दबंग की नजर है. उक्त जमीन को बोने के लिए बुधवार को सुबह दो ट्रैक्टर लेकर पहुंचे. पचार्धारियों ने जब इसका विरोध किया, तो दबंगों ने रूक -रूक कर 15 चक्र हवाई फायरिंग की. फायरिंग से दहशत में आकर पचाधारी भाग गये. हवाई फायरिंग करने वालों ने खेत की जुताई व बुवाई कर दी. सूचना मिलने पर जब तक पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती तब तक फायरिंग करने वाले लोग अपने ट्रैक्टर को लेकर भाग गये. पचार्धारियों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










