कभी कभी खुलता है प्राथमिक विद्यालय

Published at :23 Apr 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
कभी कभी खुलता है प्राथमिक विद्यालय

एमडीएम भी वर्षों से है बंदग्रामीणों विद्यालय प्रधान पर लगाया मनमानी का आरोपभवन के अभाव में एक निजी दरवाजे पर चलता है विद्यालयप्रतिनिधि, गोगरीप्रखंड के मैरा पंचायत के लछमिनियां गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय सोचिता बासा के कभी-कभी खुलने की शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की है. बीडीओ और बीएओ को दिये गये आवेदन में […]

विज्ञापन

एमडीएम भी वर्षों से है बंदग्रामीणों विद्यालय प्रधान पर लगाया मनमानी का आरोपभवन के अभाव में एक निजी दरवाजे पर चलता है विद्यालयप्रतिनिधि, गोगरीप्रखंड के मैरा पंचायत के लछमिनियां गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय सोचिता बासा के कभी-कभी खुलने की शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की है. बीडीओ और बीएओ को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय में एक मात्र शिक्षक सह प्रधान ललित राम कभी-कभी विद्यालय खोलते हैं. इस कारण गांव के बच्चों को समुचित शिक्षा नहीं मिल पा रही है. विद्यालय को अपना भवन तक नसीब नहीं है. केशव प्रसाद यादव के दरवाजे पर ही वि़द्यालय संचालित हो रहा है. मकान मालिक केशव प्रसाद यादव का कहना है कि विद्यालय प्रधान सप्ताह में एक या दो दिन ही विद्यालय खोलते हैं. लोगों के द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी उन पर कोई असर नहीं होता है. विद्यालय के लिये उपलब्ध करायी गयी जमीन में अर्द्धनिर्मित मकान ही बन सका है. श्री यादव ने कहा कि विद्यालय प्रधान की मनमानी के कारण एमडीएम बंद होने के कारण भी बच्चों का छीजन जारी है. ग्रामीणों ने जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन