रेफरल अस्पताल में कब मिलेगी ब्लड बैंक की सुविधा

– 2008 में रेफरल अस्पताल में हुआ था बिना संसाधन के ब्लड बैंक का उद्घाटन- खून की आवश्यकता होने पर भटकते हैं लोगप्रतिनिधि, गोगरी अनुमंडल मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल गोगरी में ब्लड बैंक के अभाव में मरीजों को काफी परेशानी होती है. यहां बैंक तो बना, लेकिन ब्लड नहीं रहता. वर्ष 2008 में तत्कालीन सीएस […]
– 2008 में रेफरल अस्पताल में हुआ था बिना संसाधन के ब्लड बैंक का उद्घाटन- खून की आवश्यकता होने पर भटकते हैं लोगप्रतिनिधि, गोगरी अनुमंडल मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल गोगरी में ब्लड बैंक के अभाव में मरीजों को काफी परेशानी होती है. यहां बैंक तो बना, लेकिन ब्लड नहीं रहता. वर्ष 2008 में तत्कालीन सीएस ने अस्पताल में आनन फानन में ब्लड बैंक की घोषणा के साथ अस्पताल के एक कमरे में ब्लड बैंक का उद्घाटन किया था. तब लोगों में आस जगी की अब जल्द गोगरी में ब्लड बैंक काम करने लगेगा. विभागीय उदासीनता के कारण उद्घाटित ब्लड बैंक आज तक मृत पड़ा है. उद्घाटन के समय तत्काल थोड़ी बहुत सामग्री मुहैया करा ब्लड बैंक का उद्घाटन कर दिया गया. उसके बाद में उक्त ब्लड बैंक को समुचित संसाधन व आवश्यक सामग्री मुहैया नहीं करायी गयी.रेफरल अस्पताल गोगरी अनुमंडल का मुख्य अस्पताल है, यहां गंभीर मरीज पहुंचते हंै. ब्लड की आवश्यकता पर लोगों को दर-दर भटकना पड़ता है. इससे लोगों को परेशानी के साथ आर्थिक दोहन भी होता है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा के अनुसार मामले में वे कुछ नहीं कह सकते, वरीय अधिकारी ही इसके लिए सक्षम हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










