शाम होते ही एक्सचेंज चौक बन जाता है मयखाना

प्रतिनिधि, खगडि़याइन दिनों शाम ढ़लते ही एक्सचेंज चौक शराबियों के लिए मयखाना बन जाता है. सूरज की किरण अस्त होने के साथ ही शराबियों का जमाबड़ा इस चौक पर लगने लगता है. इससे की आने जाने वाले आम लोगों व यात्रियों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यहां तक की इस मार्ग […]
प्रतिनिधि, खगडि़याइन दिनों शाम ढ़लते ही एक्सचेंज चौक शराबियों के लिए मयखाना बन जाता है. सूरज की किरण अस्त होने के साथ ही शराबियों का जमाबड़ा इस चौक पर लगने लगता है. इससे की आने जाने वाले आम लोगों व यात्रियों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यहां तक की इस मार्ग होकर गुजरने वाली लड़कियों को तरह तरह की फब्तियां भी इन नशेडि़यों के द्वारा सुनने को मिलती है. इससे की आस पास के लोग काफी परेशान हंै. स्थानीय फुटकर दुकानदार भी इन नशेडि़यों से परेशान हो गये है. नाम नहीं छापने की बात पर इन लोगों ने बताया कि शाम होते ही ये लोग अपने अपने गुट के साथ यहां पहुंच जाते हैं. और कभी जूस के दुकान पर तो कभी अंडा के दुकान पर तो कभी भुंजा वाले के दुकान पर जाकर शराब पीना आरंभ कर देते हैं. इन लोगों ने बताया कि कई बार इन लोगों के ऐसा करने से मना भी किया गया. लेकिन इन लोगों का सारा गुस्सा फुटकर दुकानदार पर ही उतार दिया जाता है. कई बार इन नशेडि़यों द्वारा दुकानदार के साथ मारपीट भी की गयी है. इससे फुटकर दुकानदार में प्रशासन का भय व्याप्त है. फुटकर दुकानदारों ने बताया कि प्रशासन के मनाही के बाद भी ये लोग यहां पर ही अपना अड्डा जमा देते हैं. इन लोगों को समझाने के बाद हमलोगों के साथ ही ये लोग मारपीट करने लगते हैं. ऐसा नहीं है कि ऐसी घटनाओं से पुलिस प्रशासन अंजान है. बावजूद इसके भी पुलिस द्वारा इस मामले पर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगायी गयी तो आने वाले समय में इन शराबियों का मनोबल और बढ़ता ही जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










