ट्रेन से गिर कर तीन घायल

खगडि़या. चौथम थाना क्षेत्र के तोफिर गढिया निवासी अर्जुन तांती मंगलवार को ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. उनको स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां उनकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. वे किस ट्रेन से गिरे हैं इसका पता नहीं चल पाया […]
खगडि़या. चौथम थाना क्षेत्र के तोफिर गढिया निवासी अर्जुन तांती मंगलवार को ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. उनको स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां उनकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. वे किस ट्रेन से गिरे हैं इसका पता नहीं चल पाया है. उन्हें लोगों ने रेलवे ट्रैक से उठाकर इलाज के लिए भरती कराया है. जबकि मथार गांव निवासी सरस्वती देवी व मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव के मनोज यादव भी ट्रेन से गिर कर घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. चिकित्सक ने घायल अर्जुन तांती तथा मनोज यादव को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










