नियोजित शिक्षक कर रहे प्रखंडों का दौरा

Published at :21 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
नियोजित शिक्षक कर रहे प्रखंडों का दौरा

परबत्ता. प्रखंड में नियोजित शिक्षकों द्वारा समान काम के बदले समान वेतन सहित अन्य मांगों के समर्थन में 10 अप्रैल से किये जा रहे हड़ताल को प्रेरित करने के उद्देश्य से नियोजित शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया. इसमें संघ के जिलाध्यक्ष डॉ नंदन कुमार यादव,सचिव मनीष सिंह, तिरंजय […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड में नियोजित शिक्षकों द्वारा समान काम के बदले समान वेतन सहित अन्य मांगों के समर्थन में 10 अप्रैल से किये जा रहे हड़ताल को प्रेरित करने के उद्देश्य से नियोजित शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया. इसमें संघ के जिलाध्यक्ष डॉ नंदन कुमार यादव,सचिव मनीष सिंह, तिरंजय कुमार, रवीश कुमार, विकाश कुमार,मुकेश मनु,पंकज,अश्विनी,प्रभात,विद्याभूषण,प्रवीण,चंदन,आदि ने मध्य विद्यालय देवरी, कवेला, माधवपुर, कन्हैयाचक, तेमथा, डुमरिया, अगुवानी का दौरा करने के बाद तेमथा में शिक्षकों की सभा आयोजित की गयी. वहीं दूसरी टीम में गुड्डू यादव, रियाज अली, कृष्ण मुरारी, आशुतोष, रंजीत, राजीव, सुभाष भारती, अमरेश, प्रभाकर, अनिल दास, सूरज आदि ने महदीपुर, कुल्हरिया, भरतखंड, कोलवारा आदि संकुल का दौरा कर शिक्षकों को आंदोलन की रूपरेखा व वर्तमान स्थिति से अवगत कराया. मौके पर नेताओं ने अन्य संघों के प्रतिनिधियों को भी रणनीति से अवगत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन