युद्ध स्तर पर हो रहा डुमरी पुल का मरम्मत कार्य

Published at :21 Apr 2015 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
युद्ध स्तर पर हो रहा डुमरी पुल का मरम्मत कार्य

बेलदौर : प्रखंड समेत कोसी जोन की लाइफ लाइन डुमरी पुल का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर से किया जा रहा है. मरम्मत कार्य देख लोगों में उम्मीद की आस जगी है. ज्ञात हो कि डुमरी पुल बंद होने से जुगाड़ पुल पर नाविक संघ द्वारा मनमाना किराया वसूली की जा रही थी. इस पुल (जुगाड़ […]

विज्ञापन

बेलदौर : प्रखंड समेत कोसी जोन की लाइफ लाइन डुमरी पुल का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर से किया जा रहा है. मरम्मत कार्य देख लोगों में उम्मीद की आस जगी है. ज्ञात हो कि डुमरी पुल बंद होने से जुगाड़ पुल पर नाविक संघ द्वारा मनमाना किराया वसूली की जा रही थी. इस पुल (जुगाड़ पुल) पर लोगों के सुरक्षा को लेकर कोई खास इंतजाम नहीं किये गये हैं. छोटे चार पहिया वाहनों से तीन से चार सौ रुपया तक लिया जाता है. लोगों का कहना है कि ऐसी ही व्यवस्था अगर सरकार की तरफ से की जाती तो इतने दिनों में पुल बनाने का आधा खर्च ऊपर हो जाता. लोगों ने जिला प्रशासन से पुल पार करने के लिए किराये के निर्धारण की मांग की थी.

दिसंबर के दूसरे पखवारा में मिला था कार्यदेश
दिसंबर के दूसरे पखवारे में कार्यादेश मिलने के बावजूद भी स्वीकृत कार्य एजेंसी एसपी सिंगला को तीन माह तक तक पुल पर हो रहे अस्थायी परिचालन बंद होने की बाट जोहना पड़ा. जबकि सरकार व विभागीय विफलता के बाद 31 मार्च से पुल समीप बनी वैकल्पिक जुगाड़ पुल पर हल्के वाहनों का परिचालन सेवा बहाल हो चुकी थी. लेकिन वैकल्पिक स्टील ब्रिज मरम्मत कार्य प्रारंभ होने की आस मे जिला प्रशासन भी परिचालन बंद करने को लेकर संशय की स्थिति से जूझता रहा. लेकिन सभी अनुमानों पर विराम लगाते हुए विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा एक अप्रैल से डुमरी पुल पर परिचालन पूर्णत: बंद करा दिया. इसके तत्काल बाद कार्य एजेंसी के कर्मियों ने मरम्मत कार्य को लेकर पुल के क्षतिग्रस्त 290 मीटर भाग को तोड़ना प्रारंभ कर दिया. सोमवार तक पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का नौ स्पेन तोड़कर ध्वस्त कर दिया. इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्से का आठ पाया को तोड़कर हटाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन