नहीं होता शिकायतों का निबटारा

चौथम : अधिकारियों के जनता दरबार में पड़ने वाले आवेदन पर अधीनस्थ अधिकारी द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण आम लोगों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आमजन बड़ी उम्मीद के साथ अपना शिकायत आवेदन मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार सहित लोकयुक्त व मानवाधिकार में देते हैं, लेकिन यह […]
चौथम : अधिकारियों के जनता दरबार में पड़ने वाले आवेदन पर अधीनस्थ अधिकारी द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण आम लोगों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आमजन बड़ी उम्मीद के साथ अपना शिकायत आवेदन मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार सहित लोकयुक्त व मानवाधिकार में देते हैं, लेकिन यह आवेदन धीरे-धीरे वहीं पहुंच जाती है, जिनके विरुद्ध या तो शिकायत होता है या फिर जो दूसरे पक्ष के लोगों की मदद कर रहे होते हैं. ऐसे में यह फाइल दबी की दबी रह जाती है. लंबे समय तक आमलोग समस्या अधीनस्थ अधिकारियों के प्रक्रिया संचिका में अटका रह जाता है. शिकायतकर्ताओं को समस्या के निष्पादन के लिये संचिका के पीछे टेबुल दर टेबुल दौड़ लगाते थक हार जाते हैं. शिकायतकर्ताओं की समस्या से निजात पाने की उम्मीदों पर पानी फिर जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










