जीप पलटने से चार महिला समेत पांच यात्री घायल

Published at :21 Apr 2015 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
जीप पलटने से चार महिला समेत पांच यात्री घायल

बेलदौर : जीप पलट जाने से इस पर सवार चार महिला के साथ पांच यात्री घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है. घटना सोमवार के संध्या में बेलदौर पिरनगरा सड़क में विश्वकर्मा स्थान के पास हुई. जानकारी के अनुसार आलमनगर से जीप बेलदौर होते हुए शेरबासा गांव की […]

विज्ञापन

बेलदौर : जीप पलट जाने से इस पर सवार चार महिला के साथ पांच यात्री घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है. घटना सोमवार के संध्या में बेलदौर पिरनगरा सड़क में विश्वकर्मा स्थान के पास हुई. जानकारी के अनुसार आलमनगर से जीप बेलदौर होते हुए शेरबासा गांव की ओर जा रही थी. इसी क्रम में उक्त स्थल के पास संतुलन बिगड़ जाने के कारण जीप गड्ढे में पलट गयी. इससे इस पर सवार फरेबा बासा के नारायण राम की विवाहित पुत्री काला देवी, इसी गांव के राबो शर्मा की पत्नी ललिता देवी, शेरबासा के मणि यादव की पत्नी रेखा देवी, गोगरी पकरैल के सुचिता यादव की पत्नी माला देवी एवं आलमनगर के बैकुंठ राम घायल हो गये. घायलों में रेखा देवी की हलात नाजुक बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन