शांतिपूर्ण रही बीए पार्ट-थ्री की परीक्षा

फोटो है 12 में कैप्सन : परीक्षा देते छात्र व छात्राएं खगडि़या. स्थानीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को बीए पार्ट थ्री की परीक्षा हुई. प्राचार्य डॉ शिव विलास राय ने बताया किया प्रथम पाली में भौतिकी, रसायन शास्त्र वनस्पति शास्त्र, जीव विज्ञान, गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. कुल 129 छात्र छात्राओं ने परीक्षा […]
फोटो है 12 में कैप्सन : परीक्षा देते छात्र व छात्राएं खगडि़या. स्थानीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को बीए पार्ट थ्री की परीक्षा हुई. प्राचार्य डॉ शिव विलास राय ने बताया किया प्रथम पाली में भौतिकी, रसायन शास्त्र वनस्पति शास्त्र, जीव विज्ञान, गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. कुल 129 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा में राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, दर्शनशास्त्र उर्दू विषय की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 504 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया. उन्होंने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में ली जा रही है. जबकि परीक्षा के दौरान अभिभावकों की भी भूमिका काफी सराहनीय है. जबकि परीक्षा के दौरान पुलिस बल की तैनाती की गयी. इससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो सके. वहीं परीक्षा के दौरान वीक्षक, उज्जवल सिंह,अरविंद सिंह, नूतन सिंह, मीरा सिंह सहित दर्जनों लोग सक्रिय दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










