अलौली में ठप है बिजली आपूर्ति

अलौली. रामपुर अलौली पंचायत के मिडिल स्कूल छर्रापट्टी के पास लगा ट्रांसफारमर एक सप्ताह पूर्व से खराब है. संझौती गांव में लगे ट्रांसफारमर व कई बिजली (पोल) खंभे आंधी में गिर गये हैं. इस वजह से प्रखंड में बिजली की आपूर्ति ठप है. लोगों को मोबाइल तक चार्ज करने के लिए जेनरेटर का सहारा लेना […]
अलौली. रामपुर अलौली पंचायत के मिडिल स्कूल छर्रापट्टी के पास लगा ट्रांसफारमर एक सप्ताह पूर्व से खराब है. संझौती गांव में लगे ट्रांसफारमर व कई बिजली (पोल) खंभे आंधी में गिर गये हैं. इस वजह से प्रखंड में बिजली की आपूर्ति ठप है. लोगों को मोबाइल तक चार्ज करने के लिए जेनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है. प्रखंड के शंभु यादव, विवेकानंद सिंंह, सुनील सिंह, अजय कुमार सिंह आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर अलौली में लगभग बीस दिन से बिजली नहीं आती थी. जब बिजली आयी तो ट्रांसफारमर ही जल गया. उपभोक्ताओं ने जल्द ही ट्रांसफारमर बदलने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










