सभी राशन कार्ड जोड़े जायेंगे आधार कार्ड से

Published at :20 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सभी राशन कार्ड जोड़े जायेंगे आधार कार्ड से

खगडि़या. जिले के करीब 12 लाख पीडीएस उपभोक्ताओं के राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा जायेगा. राज्य स्तर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है. पादर्शिता लाने तथा फर्जी राशन कार्ड के प्रयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह योजना बनायी गयी है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी डीएन झा ने बताया कि […]

विज्ञापन

खगडि़या. जिले के करीब 12 लाख पीडीएस उपभोक्ताओं के राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा जायेगा. राज्य स्तर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है. पादर्शिता लाने तथा फर्जी राशन कार्ड के प्रयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह योजना बनायी गयी है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी डीएन झा ने बताया कि पीडीएस उपभोक्ताओं के राशन कार्ड पर उनके आधार कार्ड का नंबर अंकित किये जाने का निर्देश राजय से प्राप्त हुआ है. यहां बताते चले कि सभी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड पर आधार कार्ड का नंबर अंकित करना आसान काम नहीं होगा. क्योंकि अधिकांश उपभोक्ताओं का आधार कार्ड ही नहीं है. आधार कार्ड बनाने में काफी समय लग सकता है. ज्ञात हो कि निर्वाचन आयोग ने भी मतदाताओं के इपिक के आधार कार्ड का नंबर दर्ज कराने को कहा है. जिसके लिए तेजी से सभी मतदाताओं के आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन