लोगों ने की सड़क निमार्ण की मांग

Published at :20 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों ने की सड़क निमार्ण की मांग

गोगरी. क्षेत्र के नगर पंचायत गोगरी जमालपुर के रामपुर रोड से सटे नये बसे शीला साहु कॉलोनी के लोग मूलभूत सुविधा के अभाव में घोर परेशानी का सामना कर रहे है़ नगर क्षेत्र में होने के बावजूद भी आजतक यहां के लोगों को मुहल्ले तक जाने आने हेतु सड़क भी मुहैया नहीं हो सकी है़ […]

विज्ञापन

गोगरी. क्षेत्र के नगर पंचायत गोगरी जमालपुर के रामपुर रोड से सटे नये बसे शीला साहु कॉलोनी के लोग मूलभूत सुविधा के अभाव में घोर परेशानी का सामना कर रहे है़ नगर क्षेत्र में होने के बावजूद भी आजतक यहां के लोगों को मुहल्ले तक जाने आने हेतु सड़क भी मुहैया नहीं हो सकी है़ जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की मांग के साथ अधिकारियों को आवेदन देकर कॉलोनी में मूलभूत सुविधा मुहैया कराये जाने की मांग की है़ आवेदन में लोगों ने कहा है कि सड़क के अभाव के कारण किसी तरह कॉलोनी के लोग रामपुर रोड पहुंच कर आते जाते हैं़ जबकि रामपुर रोड व्यस्त होने के कारण प्राय: जाम रहता है़ अगर वार्ड नंबर 15 एवं 19 को जोड़ते हुए सड़क निर्माण करायी जाय तो शीला साहू कॉलोनी के लोगों की काफी हद तक समस्याएं दूर हो सकेगी. उक्त कालोनी नगर पंचायत गठन के बाद नपं क्षेत्र में ही बसा है और इसका कुछ भाग 15 में है तो कुछ भाग 19 में पड़ता है़ नये बसे होने के कारण यहां सभी मूलभूत सुविधा का आभाव है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन