प्रतिनियोजन के खेल से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित

Published at :20 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिनियोजन के खेल से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित

चौथम. प्रखंड के शिक्षा विभाग में प्रतिनियोजन के खेले से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विभागीय नियमों को ताक पर रख कर शिक्षकों का प्रतिनियोजन किया जा रहा है. प्रखंड के ब्रह्मा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका भारती कुमार प्रतिनियोजन का लाभ ग्रीष्म कालीन व बाढ़ की […]

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड के शिक्षा विभाग में प्रतिनियोजन के खेले से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विभागीय नियमों को ताक पर रख कर शिक्षकों का प्रतिनियोजन किया जा रहा है. प्रखंड के ब्रह्मा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका भारती कुमार प्रतिनियोजन का लाभ ग्रीष्म कालीन व बाढ़ की छुट्टी का लाभ धड़ल्ले से ले रही है. बताया जाता है कि इस शिक्षिका का प्रतिनियोजन बीआरसी बलुवाही में कर दिया गया है. जो की सरासर गलत है. जबकि विभागीय नियम के अनुसार किसी भी नियोजित शिक्षक का प्रतिनियोजन नियोजन इकाई क्षेत्र के विद्यालय में ही किया जा सकता है. शिक्षिका का मूल विद्यालय ब्रह्मा प्राथमिक विद्यालय है. बीइओ राम कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका का प्रतिनियोजन बलुवाही प्राथमिक विद्यालय में मेरे द्वारा नहीं किया गया है. यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर की बात है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन