प्रमोद होंगे विधान परिषद के उम्मीदवार

Published at :19 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमोद होंगे विधान परिषद के उम्मीदवार

फोटो है 8 मेंकैप्सन- त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि द्वारा चयनित उम्मीदवारखगडि़या. त्रिस्तरीय पंचायत के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद के चुनाव मैदान में उतरेंगे. रविवार को सन्हौली पंचायत भवन में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश पदाधिकारी पवन कुमार चौधरी ने की. […]

विज्ञापन

फोटो है 8 मेंकैप्सन- त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि द्वारा चयनित उम्मीदवारखगडि़या. त्रिस्तरीय पंचायत के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद के चुनाव मैदान में उतरेंगे. रविवार को सन्हौली पंचायत भवन में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश पदाधिकारी पवन कुमार चौधरी ने की. उन्होंने बताया कि विधान परिषद में त्रिस्तरीय पंचायत महा संघ में प्रतिनिधि हमारे नेता होंगे. क्योंकि विधान परिषद का चुनाव हमारे ही वार्ड संघ, मुखिया संघ पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा किया जाता है. बैठक में उपस्थित सभी संघ के सभी पदाधिकारियों के द्वारा संकल्प सभा का भी आयोजन किया गया. बैठक में निर्वाचन समिति गठन करने के बाद बेगूसराय, खगडि़या जिले के सभी पंचायत प्रखंड तथा जिला की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में संघ के विजय कुमार, रामविलास महतो, श्रवण ठाकुर, भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, किशोर कुमार सिंह , राजकिशोर यादव, जगदीश पंडित, सुभाष सिंह, वकील यादव, अमोद यादव, हरिवंश प्रसाद यादव, रामगुलाम मिश्र, कुंदन सहनी, मुरारी मंडल, कंपनी मंडल, परमानंद राय सहित दर्जनों संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन