दबंगो ने 9 बीघे मे लगी तीसी फसल को लुटा ,मामला दर्ज

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पिरनगरा गांव के किसान राजेश्वर सिंह ने 9 बीघे खेत में लगी तीसी फसल को दबंगों द्वारा लूट करवा देने की शिकायत थाने में की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पीडि़त किसान ने थानाध्यक्ष को दिये आवेदन मे बताया कि मेरे चचेरे भाई […]
बेलदौर. थाना क्षेत्र के पिरनगरा गांव के किसान राजेश्वर सिंह ने 9 बीघे खेत में लगी तीसी फसल को दबंगों द्वारा लूट करवा देने की शिकायत थाने में की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पीडि़त किसान ने थानाध्यक्ष को दिये आवेदन मे बताया कि मेरे चचेरे भाई नर्मदेश्वर सिंह जो सरकारी सेवा मे कार्यरत है. इन दिनों गांव से बाहर हंै .उनका जमीन भटियारा बांध में 9 बीघा है. जिसमें तीसी का फसल लगा हुआ था. उक्त फसल को गांव के ही नारायण यादव ,जवाहर यादव ,राजीव ,रवि ,संजीव कुमार ,प्रिस यादव ,विष्णुदेव यादव आदि लोगों ने हथियार के बल पर फसल को लूट लिया. मामले की सूचना पाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










